बाजार में चीनी और गुड़ के भाव में गिरावट

गत सप्ताह स्थानीय बाजार में चीनी और गुड़ के दाम कम हुए। चीनी की बिक्री धीमी रही क्योंकि ग्राहक कमजोर थे। यूपी की मिलों ने भी दाम घटाकर चीनी बेची, जिससे मिल डिलीवरी के भाव 50 रुपए घटकर 4000–4130 रुपये प्रति क्विंटल और हाजिर भाव 4300–4450 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। उत्पादन अधिक होने और अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति बढ़ने की संभावना के कारण लंदन में चीनी वायदा भी 435 डॉलर से घटकर 413 डॉलर प्रति टन रह गया। गुड़ के दाम भी कमजोर मांग के कारण 100 रुपए घटकर पेड़ी 4300–4400 रुपए और ढैया 4500–4600 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। खांडसारी के भाव भी 100 रुपए घटकर 5200–5300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। हापुर मंडी में स्टाकिस्टों की अधिक बिक्री से गुड़ बाल्टी के भाव 40 रुपए घटकर 1610–1640 रुपए प्रति 40 किलो और मुजफ्फरनगर में गुड़ चाकू के भाव 1560–1680 रुपए प्रति 40 किलो रह गए।

Insert title here